ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बीटेक के दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मेरठ निवासी राजीव तोमर ने केस दर्ज कराया है कि उनका भतीजा प्रणव नॉलेज पार्क के एक कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। दो नवंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे वो अपने दोस्त सत्यम कुमार के साथ टेंपो से उतरकर सड़क किनारे काॅलेज जाने के लिए खड़ा था। आरोप है कि तभी सफेद रंग की एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर कार की तलाश की जा रही है। ब्यूरो