फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा डालने का विरोध करने पर युवक पर लोहे की रॉड से प्रहार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव में घर के पास कूड़ा डालने का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि चिटहेरा गांव में विजय सिंह परिवार के साथ रहते हैं। गांव में घर के पास गांव के ही सचिन भाटी व नितिन भाटी कूड़ा डाल रहे थे। कूड़ा डालने का मेरे बेटे विनीत ने विरोध किया। जिसको लेकर कहासुनी हो गई उसके बाद गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो विनीत पर लोहे की रॉड व लाठी से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से जमीन पर गिर गया। घायल अवस्था में विनीत को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी है। घायल के पिता ने सेवाराम, सचिन भाटी और नितिन भाटी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें