दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अलीगढ़ से दिल्ली के लिए जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन को रेलवे स्टेशन दादरी पर जांच की गई। ट्रेन के महिला कोच से तीन पुरुष यात्री पकड़े गए हैं। तीनों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन दादरी पर रुकने पर आरपीएफ ने ट्रेन के महिला कोच में जांच की। जांच के दौरान अलीगढ़ के जमाल नगर निवासी जीशान, फरमान और एटा के नंगला चांद गांव निवासी शैलेंद्र सिंह को अनधिकृत रूप से यात्रा करते पाया गया। पुलिस ने तीनों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।