ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-143 के पास सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पीड़ित के पति देवेंद्र की तहरीर पर सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। देवेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की सुबह उनकी पत्नी साविता सेक्टर-143 के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के लिए एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो