फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीमा हैदर और सचिन के घर आएगा नन्हा मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/रबूपुरा। पाकिस्तान से अपने प्यार को पाने के लिए आई महिला सीमा हैदर और रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के घर नई खुशी आने वाली है। रविवार को सीमा हैदर ने यू-ट्यूब चैनल में 11 मिनट का वीडियो डालकर बताया कि वह सात माह की गर्भवती हैं। सीमा को पूर्व में पांच बच्चे हैं। पबजी गेम खेलते हुए प्यार में पाकिस्तान से भारत के गौतमबुद्ध नगर स्थित रबूपुरा में प्रेमी सचिन मीणा के पास आई सीमा हैदर ने गर्भवती होने की वीडियो में बात बताई है। मार्च 2025 में ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था। सीमा के पाकिस्तान में पति से पूर्व में चार बच्चे थे। भारत आकर सचिन मीणा से यह उनकी दूसरी संतान होगी। सचिन ने अपने वीडियो में बताया कि शनिवार रात सीमा को काफी परेशानी हुई। रविवार को दोनों ग्रेटर नोएडा के श्रीकृष्णा अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद बताया गया कि वह सात माह की गर्भवती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें