फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: पेंट फैक्टरी में फटे कई ड्रम, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू; देखें Video

Wed, 11 Mar 2026 09:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर साइट-4 कासना स्थित डी-79 की एक पेंट फैक्टरी में आग लगी, जिसमें केमिकल ड्रम धमाकों के साथ फटे और काला धुंआ फैला।
विज्ञापन
पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक सेक्टर साइट-4 कासना की एक पेंट बनाने वाली कंपनी में बुधवार दोपहर में आग लग गई। आग लगने से कंपनी में रखे केमिकल के ड्रम धमाकों के साथ फटने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


उसके बाद दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सेक्टर साइट-4 के भूखंड संख्या डी-79 में पेंट बनाने की फैक्टरी है। बुधवार को फैक्टरी बंद थी। वहां पर केवल कुछ सुरक्षाकर्मी तैनात थे। दोपहर चार बजे के आसपास कंपनी से धुंआ उठने लगा। सुरक्षाकर्मियों व आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने तक आग काफी तेजी से फैल गई और पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन




कंपनी से आग की लपटों के साथ काला धुंआ दूर तक उड़ने लगा। कुछ ही देर बाद फैक्टरी के अंदर से तेज धमाकों की आवाज आने लगी। जो कमेकिल ड्रम फटने की बताई जा रही है। सूचना पर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि फैक्टरी बंद थी। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। 6 गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें