फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठेली पर छोले-भटूरे खा रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में ओमैक्स आईटीसी मॉल के बाहर एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों और हॉकी से पीटने का मामला सामने आया है। खेड़ी गांव निवासी अनुज 9 सितंबर को दोपहर अल्फा-2 स्थित ओमैक्स आईटीसी मॉल के एग्जिट गेट के सामने ठेली पर छोले-भटूरे खाने रुके थे। तभी कैलाशपुर निवासी सचिन, शिवम और दीपाशू करीब 6-7 अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। सभी के हाथों में लाठी-डंडे और हॉकी थीं। सभी ने एकराय होकर हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें काफी चोटें आईं हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें