फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रवण कुमार सिंह ग्रेटर नोएडा और प्रवीन रंजन सिंह सेंट्रल नोएडा के डीसीपी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवण कुमार सिंह ग्रेटर नोएडा और प्रवीन रंजन सिंह सेंट्रल नोएडा के डीसीपी बने
विज्ञापन

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करते हुए डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सोमवार को जारी फेरबदल में कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई। श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह हाल ही में जिले में आए हैं। वहीं, अब तक डीसीपी यातायात का कार्यभार संभाल रहे डॉ. प्रवीन रंजन सिंह को डीसीपी सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह को डीसीपी लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा कमिश्नरेट से आए आईपीएस अधिकारी सैयद अली अब्बास को डीसीपी यातायात नियुक्त किया गया है। एसीपी स्तर पर भी बदलाव करते हुए राकेश प्रताप सिंह को नोएडा जोन के सर्किल तीन का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी संचित शर्मा के पास थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें