फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरुद्वारे में बैसाखी पर शबद कीर्तन से गूंजा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बुधवार को बैसाखी के पावन अवसर पर सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारे में नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजी) परिवार की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने भाग लिया। गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में भाई अतेंद्र सिंह और भाई चरणजीत जीत सिंह ने मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए एकता और सेवा का संदेश दिया। अंत में संगत के लिए गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें