फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोल तोड़ा, ट्रांसफार्मर का तेल क्वाइल चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर।
विज्ञापन

पारसौल विद्युत उपकेंद्र के ढाकवाला गांव में बीती रात चोरों ने विद्युत पोल तोड़कर 11 केवी लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात करीब 2 बजे चोरों ने बिजली के पोल को कटर से क्षतिग्रस्त किया, जिससे 11 केवी की मुख्य लाइन ब्रेकडाउन हो गई। लाइन बंद होते ही चोरों ने पास की ही एक कॉलोनी में लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर तांबे का कॉयल, लोहे की कोर और तेल चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त पोल और खुला हुआ ट्रांसफार्मर देखकर घटना की जानकारी हुई। बिजली विभाग की ओर से चोरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें