रबूपुरा (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र में पासबुक के साथ पैसे लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। गांव रौनीजा निवासी पीड़ित बलबीर सिंह ने बताया कि उसने जून माह में रौनीजा गांव स्थित पोस्ट ऑफिस में तैनात दिवांशु डागर को आरडी का पैसा और अपना पासबुक दिया था। आरोप है कि दिवांशु ने उसके खाते में आरडी का पैसा भी जमा नहीं किया और न ही उनका पासबुक लौटाया। कोतवाली थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि फिलहाल उनके पास शिकायत नहीं आई है।