संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर पर बीती रात डबल डेकर बस में आग लगने से हुए हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला रेखा भारद्वाज का जेवर स्थित आरोग्यधारा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायल महिला को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। गुरुवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह आरोग्यधारा हॉस्पिटल पहुंचे और घायल रेखा भारद्वाज से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भी सौंपा। विधायक ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।