फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाइट ड्यूटी करके घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। दनकौर-रबूपुरा मार्ग में सोमवार सुबह लापरवाही और तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। महमदपुर जादौं गांव निवासी दीपक (30) सोमवार सुबह अपने गांव लौट रहा था। दनकौर-रबूपुरा मार्ग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है। परिवार से लिखित शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें