रबूपुरा (संवाद)। धान की रखवाली कर रहे किसान इस्माइल की निर्मम हत्या मामले में बेटे सुहेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। सुहेल ने बताया कि सुबह जब वह चाय लेकर खेत पर पहुंचा, तो पिता का शव खून से लथपथ मिला। इस्माइल के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। परिवार का आरोप है कि लुटेरों ने धान लूटने के दौरान विरोध करने पर उनकी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि योगी सरकार में जीरो टॉलरेंस की बात कही जाती है, पर अब तक न्याय नहीं मिला। आरोपियों का खुलासा नहीं हुआ है। परिवार ने हत्यारे को जल्दी एनकाउंटर कर गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वे भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।