फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लाठी-डंडों से मारपीट कर दो दोस्तों का सिर फाेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव के समीप होटल से खाना खाकर घर जा रहे दो दोस्तों को कार से टक्कर मार दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया गया। बिसाहड़ा गांव में पंकज व दिनेश परिवार के साथ रहते हैं। आपस में दोस्त हैं। 7 दिसंबर को रात के समय होटल से खाना खाकर पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से गांव के ही मुकुल और गौरव ने अपनी कार से टक्कर मार दी और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों के ईंट मारकर घायल कर दिया। झगड़े में पंकज का सिर फट गया और दांत टूट गए। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। कोतवाली में मुकुल और गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें