ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-144 स्थित एक पीजी हाउस में सो रहे युवकों के कमरे से अज्ञात चोर तीन लैपटॉप और एक मोबाइल फोन चुराकर ले गए। घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है। पीड़ित ने सोमवार थाना सेक्टर-142 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उत्तराखंड निवासी प्रिंस राणा ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी अनिकेत के साथ सेक्टर-144 नोएडा स्थित कम्फर्ट पीजी हाउस में तीसरी मंजिल पर रहते हैं। 16 अगस्त की सुबह वह अपने कमरे में सो रहे थे। तभी कोई अज्ञात व्यक्ति कमरे से तीन लैपटॉप व एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यरो