ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा से आठ वर्षीय बच्चा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। पिता की तहरीर पर ईकोटक-3 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। हरदोई निवासी एक व्यक्ति इन दिनों कुलेसरा पुस्ता रोड पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर को वह कॉलोनी में बेलदारी का काम कर रहे थे। उनका बेटा भी साथ गया था। दोपहर करीब 2 बजे दुकान पर बिस्कुट लेने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो