माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टावर साइट से कीमती नेटवर्क उपकरण चोरी हो गए। थाना सूरजपुर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।आरएस हाईटेक सिक्योरिटी लिमिटेड की ओर से इंडस टावर्स लिमिटेड में तैनात कुलदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर 2026 को टीम साइट पर पहुंची तो निरीक्षण में पता चला कि अज्ञात लोगों ने टावर से उपकरण चुरा लिए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।