अभय कुमार मिश्रा, एडीसीपी नोएडा
सर्च इंजन पर फर्जी वेबसाइट और कस्टमर केयर नंबर से रहें सावधान
* किसी भी सेवा के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट खोलें और यूआरएल की जांच जरूर करें।
* गूगल सर्च में दिखने वाले स्पॉन्सर्ड लिंक और अनजान वेबसाइटों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
* सोशल मीडिया या अनजान वेबसाइट पर मिले कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने से बचें।
* किसी के साथ भी ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते या कार्ड की गोपनीय जानकारी साझा न करें।
* अनजान लिंक, विज्ञापन और संदिग्ध वेबसाइटों पर क्लिक करने से बचें।
* ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।