दादरी (संवाद) । जारचा कोतवाली क्षेत्र के जारचा नहर पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी । बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि हापुड़ नगर में नेपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा रामकुमार 3 अक्टूबर को ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जारचा नहर वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर मार दी । टक्कर होने पर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।