ग्रेटर नोएडा। कासना में ड्यूटी पर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ित के भाई ने कासना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अलीगढ़ निवासी विष्णू शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई कौशल लुक्सर गांव में किराये पर रहकर कासना स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। बीते सोमवार को वह बाइक से कंपनी जा रहा था। कंपनी के गेट नंबर-2 के पास बाउंड्री के अंदर एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कौशल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो