फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तकनीकी खामियों के चलते दादरी में बिजली की कटौती बढ़ी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी नगर में तकनीकी खामियों के चलते सारा दिन बिजली की आंख मिचौली थमने का नाम नहीं ले रही है। विभाग के अधिकारी लोड अधिक होने का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। दादरी नगर में इन दिनों सुबह से लेकर देर रात तक बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। बार बार होने वाली ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। बाजारों में बिजली नहीं होने से उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। एसी चलना तो दूर की बात पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। दादरी में नई आबादी, किदवई नगर, जी टी रोड समेत कई इलाके ऐसे हैं जिनमें आए दिन तार जलने या टूटने की शिकायतें आती रहती हैं। उनको ठीक करने के लिए पूरे इलाके की बिजली बंद कर दी जाती है। बिजली की किल्लत से जूझ रहे लोगों का गरमी में बुरा हाल है। दादरी के पूर्व सभासद सुमित बैसोया का कहना है कि दादरी में आए दिन तार टूटने, ट्रांसफार्मर जलने के चलते कई इलाकों की बिजली पूरे पूरे दिन के लिए बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें