फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रवि काना के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि काना के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना के नाम पर विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर एक पत्रकार को धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अंकित भी एक निजी चैनल का पत्रकार है। इसके खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी ने रवि काना के नाम पर टीवी चैनल के पत्रकार को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल के पत्रकार को यूके और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल और संदेश मिले थे। इन नंबरों से पत्रकार को धमकी दी गई थी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने अंकित को बुधवार को हिरासत में लिया था। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें