फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज मांगने और उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
विज्ञापन

थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद उर्फ हिमायुपुर निवासी पीड़िता ने अपने पति सुशील समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग, मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तहरीर के मुताबिक, पीड़िता की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व सुशील से हुई थी। दावा है कि पिता महेश ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किया था। आरोप है कि 17 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे भाई अमन कार से पीड़िता को ससुराल छोड़ने पहुंचा, जहां पति ने पिता से थार या स्कॉर्पियो कार और 10 लाख रुपये नकद लाने की शर्त रखते हुए घर में रखने से मना किया। पीड़िता ने पति सुशील, सास, ससुर सुभाष व अपने ननदों पर मारपीट, मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें