नोएडा। मामूरा गांव में किराये के कमरे में रहने वाले तीन युवकों के मोबाइल बीते सप्ताह चोरी हो गए। युवकों ने फेज-3 थाने में शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। हापुड़ के रहने वाले मोहम्मद फैसल ने बताया वह सेक्टर 65 स्थित निजी कंपनी में कार्यरत हैं। साथ में दो दोस्त भी रहते हैं। 19 मई की सुबह दोस्त जिम से आकर कमरे पर सो गया। कमरे का दरवाजा खुला छूटने के कारण कमरे से तीनों युवकों के मोबाइल गायब हो गए। इसकी जानकारी जागने के बाद मिली। मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को जांचने का प्रयास किया तो बिजली की सप्लाई ही बंद थी। जिसके कारण कुछ रिकार्ड नहीं हो सका। फेज -3 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो