फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैक्टरी में घुसकर कारोबारी और उसके भाई पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्टरी के अंदर घुसकर कारोबारी और उसके भाई पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आदेश भाटी निवासी सलेमपुर गुर्जर ने बताया कि 9 जून को उनकी फैक्टरी ‘आदेश ब्रिक्स टाइल्स’ में गंभीर, ओमबीर, सचिन, शेखर और कुछ अज्ञात लोग जबरन घुस आए। आरोप है कि सभी आरोपी हथियारों से लैस थे और उन्होंने फैक्टरी परिसर में आदेश भाटी तथा उनके भाई पर फरसा, सरिया, लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें