ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-2 में बुधवार को ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। जिससे एफ ब्लॉक में रहने वाले निवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। निवासियों ने बताया कि बिजली कटौती के बाद कई बार आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन शाम तक बिजली रुक-रुक कर आती रही। लोगों ने एनपीसीएल से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य शुरू किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खराबी दूर करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी, हालांकि कुछ समय तक बिजली का आना-जाना जारी रहा। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि एफ ब्लॉक में समस्या की शिकायत मिली थी। टीम को भेजकर बिजली आपूर्ति सही करा दी गई थी। करीब 15 मिनट तक लाइट नहीं आई थी। ब्यूरो