फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्विस रोड पर खड़ी पिकअप से 461 पैकेट कॉपर ट्यूब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में सर्विस रोड पर खड़ी एक मालवाहक पिकअप से अज्ञात चोरों ने 461 पैकेट कॉपर ट्यूब चोरी कर लिए। पुलिस ने बुधवार को चालक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटावा निवासी अंकुश कुमार पिछले करीब दो वर्षों से विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट सूरजपुर में चालक हैं। 23 जून 2026 की रात वह पिकअप में ग्रेटर नोएडा स्थित दो कंपनियों का कॉपर ट्यूब का माल लेकर पंजाब के मोहाली के लिए रवाना हुए थे। वाहन में कुल 461 पैकेट कॉपर ट्यूब लदे थे। रास्ते में चालक ने कस्बा सूरजपुर स्थित रोटरी चैरिटेबल अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर वाहन खड़ा किया और पास के एक होटल में खाना खाने चला गया। जब उसने वाहन का तिरपाल देखा तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऊपर से तिरपाल काटकर वाहन में रखे कॉपर ट्यूब के सभी 461 पैकेट चोरी कर लिए थे। कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें