नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र में एनटीए परीक्षा केंद्र के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद के वैशाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-49 निवासी शिवम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई लोकेश यादव ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 स्थित महागुन मायवुड सोसाइटी में रहते हैं। 8 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे लोकेश अपनी पत्नी हर्षिता के साथ स्कूटी से सेक्टर-62 स्थित जेएसएस यूनिवर्सिटी से घर लौट रहे थे। एनटीए परीक्षा केंद्र के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो