फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा युवक भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र में शुरू हो रहे मेले को देखते हुए पुलिस टीम पूरी तरह से अलर्ट है। मंगलवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है। आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। मंगलवार की देर रात एसआई राहुल भारती और शैलेश कुमार को संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली। वह आरएंडआर साइट की ओर जाने वाले अंडर पास के नीचे खड़ा था। पुलिस को देखकर आरोपी डर गया और भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। जांच में आरोपी के पास से धारदार चाकू भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी अपना नाम राजकुमार बताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें