फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संदिग्ध परिस्थिति में मिले युवक की मौत की वजह तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के वैना रोड पर संदिग्ध परिस्थिति में मिले युवक के मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने टीमों का गठन कर दिया गया है। मंगलवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में बेहोशी की हालत में मिला था। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया था। मृतक की पहचान अलीगढ़ के वैना गांव निवासी 35 वर्षीय सत्य प्रकाश के रूप मेंं हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी थी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें