ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र में सिल्वर टाउन बिल्डिंग के सामने शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गाजियाबाद निवासी अधिवक्ता कोमल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर की सुबह वह अपनी साथी कुसुम वर्मा के साथ सूरजपुर कोर्ट में काम के लिए घर से निकली थीं। दोनों स्कूटी से जा रही थीं। करीब 11:30 बजे वह एक मूर्ति के पास सिल्वर टाउन बिल्डिंग के सामने पहुंचीं। तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़ीं और घायल हो गईं। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो