फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से 42 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और 2.70 लाख नकद ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गांव लुक्सर में एक बंद मकान से लाखों रुपये के गहने, नकदी और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। गांव लुक्सर निवासी सुखवीर के अनुसार वह कुछ समय से परिवार सहित गांव से बाहर रह रहे थे और मकान बंद था। 12 अगस्त 2026 को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार सहित घर के सभी ताले टूटे हुए थे। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने तीन अलमारियों, दो संदूकों, सोफे और एलसीडी में तोड़फोड़ की गई। चोर घर से करीब 42 तोला सोने के आभूषण, करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण और अन्य सामान के अलावा 2.70 लाख नकद व अन्य सामान ले गए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें