रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस टीम यमुना सिटी के गांव मिलक के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने पकड़कर जब तलाशी की तो उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान जहानाबाद गांव निवासी शाहरुख के रूप में हुई है।