ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क क्षेत्र में सूर्या हॉस्पिटल के सामने आईटीएस कैंपस की पार्किंग से एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अलीगढ़ निवासी टिंकू सिंह ने तहरीर में बताया कि उनकी बाइक का 17 जून 2026 को एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद बाइक थाने में खड़ी रही। 17 अगस्त 2026 को वह उसे वहां से ले जाकर आईटीएस कैंपस के सामने पार्किंग में खड़ी कर आए थे। पैर की हालत ठीक न होने के कारण वह बाइक लेने नहीं आ सके। 26 अक्तूबर को जब वह बाइक लेने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।