ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-1 स्थित नालंदा लिविंग जीएन हॉस्टल के छात्रों ने मेस में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें दिए गए भोजन में कीड़े मिले हैं। इस घटना से छात्रों की परेशानी काफी बढ़ गई है। नाराज छात्रों ने खाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हॉस्टल की मेस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वे हर महीने हजारों रुपये खर्च करते हैं। इसके बावजूद उन्हें गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन नहीं मिल रहा है। छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन से मेस की व्यवस्था सुधारने और भोजन की नियमित जांच कराने की मांग की है। ब्यूरो