दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के कटहेरा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि हाथरस के नंगला मौजी गांव में मुकेश परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बहन कुसुम रामनगर कॉलोनी में रहती है। बहन ने अपने भाई मुकेश को बताया कि पति व मायके वालों ने उसके साथ मारपीट की है। सूचना पाकर वह अपने भाई भानु प्रताप एवं बेटा विशाल के साथ दादरी के रामनगर कॉलोनी में पहुंचे। बहन के घर पहुंचते ही वहां माैजूद मुकेश कुमार व 4 अज्ञात लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी और डंडों व ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। पत्थर लगने से भानु प्रताप बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल ने घटना की प्राथमिकी मुकेश कुमार व चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है।