नोएडा। शहर में सड़क किनारे खड़ी कारों को चोर निशाना बना रहे हैं। फेज-दो और फेज-तीन थाना क्षेत्र में दो कारों से बैग समेत कीमती सामान चोरी कर लिया गया। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। भंगेल निवासी अजय कुमार ने 27 अक्तूबर को दादरी मेन रोड पर पिलर नंबर-128 के पास कार खड़ी की थी। वह अमन पीजी गए थे। लौटने पर कार से लैपटॉप, चार्जर, माउस, लेजर टेप और दस्तावेजों से भरा बैग गायब मिला। दूसरी घटना में ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी गौरव वर्मा की कार से सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल के पास 5 अक्तूबर को बैग चोरी हो गया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।