ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में अज्ञात कार चालक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। हमीरपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उनके चाचा सुन्दरलाल गांव पतवाड़ी में किराये पर रहते थे। 22 नवंबर की शाम एक अज्ञात कार ने सुन्दरलाल को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल सुन्दरलाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो