फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैब ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल के पास तेज रफ्तार कैब ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सेक्टर-68 की गढ़ी चौखंडी निवासी सुमित गुप्ता के मुताबिक, उनकी पत्नी पूजा बृहस्पतिवार को घर से उबर बाइक बुक करके दफ्तर जा रही थीं। अस्पताल के पास पहुंचने पर पीछे से आई तेज रफ्तार कैब ने बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि कैब चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर लगने से पूजा सड़क पर गिर गईं और उनके दाहिने पैर के टांग की हड्डी टूट गई। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें