दनकौर (संवाद)।
कनरसा गांव से 12 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दिल्ली निवासी काजोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2 अगस्त को अपने बेटे वंश के साथ अपनी बहन के घर कनरसा गांव आई थीं। इसी दौरान वंश अचानक घर से कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। परिजन ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की शिकायत दनकौर पुलिस से की गई। पुलिस का कहना है कि बच्चे का पता लगाया जा रहा है।