यमुना सिटी। वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ की वीडियो इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालना एक सिपाही के परिवार को महंगा पड़ गया। वीडियो आगरा के एक अधिवक्ता तक पहुंचा तो उन्होंने नोएडा पुलिस कमिश्नर को ट्वीट कर दिया। इसका सज्ञान लेते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने दनकौर के सिपाही अंकित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। वर्ष 2025 में दनकौर थाना क्षेत्र में एक पुलिस मुठभेड़ हुई थी, इस पुलिस मुठभेड़ में सिपाही अंकित कुमार के पास एक वीडियो था। हाल ही में इस मुठभेड़ की वीडियो इंस्टाग्राम पर अंकित कुमार के लॉगिन से डाली गई। बताया जा रहा है कि इंस्टा पर गलती से किसी बच्चे ने यह वीडियो डाल दी। संवाद