फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रुपयों के लेनदेन में युवक पर ईंट से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। मिलक गांव में रुपये के लेनदेन में हुए विवाद में एक युवक को ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव निवासी जावेद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर उसके 1500 रुपये उधार थे। मंगलवार की रात वह अपने रुपये मांगने के लिए आरोपी के घर गया था। घर पहुंचने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान आरोपी ने जाहिद के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें