ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल में काम करने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर-39 जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार अमर (22) नालेज पार्क-3 स्थित एक हॉस्टल में काम करता था। बीती रात को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उसकी बहन नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। ब्यूरो