फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिलीवरी ब्वॉय से बदमाश मोबाइल छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एनआईटी कॉलेज के पास शुक्रवार रात डिलीवरी ब्वॉय से लिफ्ट लेने के बहाने तीन बदमाश पिटाई कर दो मोबाइल और 2450 रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दी है। दादरी निवासी तरुण बीकॉम का छात्र है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे उसने मंगलम इंस्टीट्यूट के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से ऑर्डर उठाया था। जिसे शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचाना था। जब वह एक्यूरेट कॉलेज के पास पहुंचे तो तीन युवक सड़क किनारे खड़े मिले। एक आरोपी ने कहा कि उन्हें एनआईईटी कॉलेज के पास से अपनी बाइक लेनी है, इसलिए उन्हें वहां तक छोड़ दे। मना करने के बावजूद वह बाइक पर बैठ गया। कुछ दूरी आगे जाने पर युवक ने बाइक रुकवा ली। तभी पीछे से उसके दोनों साथी बाइक लेकर पीछे से आए और मारपीट कर दो फोन और 2450 रुपये छीनकर फरार हो गए। वहीं, कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद का कहना है कि घटना संदिग्ध है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रीह है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें