ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मिगसन ट्वीन सोसाइटी में घरेलू नौकर द्वारा चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राधा कृष्ण भारती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका घरेलू नौकर सन्नी निवासी अलीगढ़ घर से करीब दो लाख रुपये नकद और उनकी पत्नी व बेटी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब शिकायतकर्ता अपने कार्यालय गए हुए थे और उनका परिवार लखनऊ गया था। शिकायतकर्ता जब घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। नौकर का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद