फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10.8 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख पुलिस ने न्यू हैबतपुर कब्रिस्तान के पास से तीन लोगों को 10 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। इनमें दो वयस्क और एक 17 साल का किशोर है। पुलिस के अनुसार शनिवार न्यू हैबतपुर टी-पॉइंट पर एक मुखबिर ने सूचना दी कि तीन लड़के गांजा लेकर कब्रिस्तान के पास खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने पहले एक-दूसरे की जामा तलाशी ली और फिर मौके पर पहुंचकर तीनों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में पुष्पेंद्र यादव (22) निवासी गाजियाबाद और पवन (19) निवासी अलीगढ़ शामिल हैं। तीसरा किशोर 17 साल का है। पुष्पेंद्र के बैग से 5 किलो 100 ग्राम, पवन के थैले से 2 किलो 800 ग्राम और किशोर के थैले से 2 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वह यह गांजा पुराना हैबतपुर निवासी नारायण से खरीदकर लाते थे। प्राथमिकी में नारायण को भी आरोपी बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें