माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र की ईटा-1 में बाइक ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। महोबा निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह वर्तमान में ईटा-1 में रहते हैं। शनिवार को उनकी बुआ का बेटा सोनू (24) निवासी महोबा ईटा-1 स्थित एक मकान में पुताई का काम करने गया था। काम पूरा करने के बाद दोनों पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ने सोनू को टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी संजय सिंहा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।