फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बयाना के पैसे मांगने पर जानलेवा हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बयाना के पैसे मांगने पर जानलेवा हमला करने का आरोप
विज्ञापन

- नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली में एक महिला ने 9 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों को भूखंड खरीदने का बयाना दिया गया था। उन पैसों को हड़पने के लिए आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर पी-3 निवासी पूनम तौंगड़ ने केस दर्ज कराया है कि दानिश से भूखंड खरीदने का सौदा किया था। सौदा तय होने पर एक लाख रुपये का बयाना दे दिया। आरोप है कि 18 नवंबर को दानिश ने उनको बुलाया। जिस पर वो अपने पति अविनाश और देवर विकास कुमार के साथ परी चौक मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। आरोप है कि वहां पहले से दानिश, साजिद उर्फ माया, अनस, सलमान व दानिश की पत्नी, बुआ आशमा, चाची रिहाना और कुछ अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने एक साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। तीनाें को चोटें आई हैं। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें