फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर 4 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर एक व्यक्ति से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि अच्छेजा की कन्हा रेजिडेंसी कॉलोनी में अभिषेक धर परिवार के साथ रहते हैं। 12 अक्तूबर को उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आरबीएल बैंक का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड की हेल्थ इंश्योरेंस ईएमआई 2000 रुपये कटेगी। बाद में उसी दिन शाम को अभिषेक को ओटीपी प्राप्त हुए। उनके बैंक क्रेडिट कार्ड से चार लेनदेन में 4 लाख 3760 रुपये निकल गए। अभिषेक धर ने कोई ओटीपी या क्रेडिट कार्ड विवरण साझा नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें